What is PF, EPF, EPFO Full Form in Hindi

What is PF, EPF, EPFO Full Form in Hindi
अगर आप किसी प्राइवेट कंपनी या सरकारी नौकरी करते हैं तो आपने pf, epf या epfo जैसे शब्द कहीं न कहीं से जरूर सुने होंगे इस पोस्ट में बताया गया है pf क्या होता है Pf का पूरा नाम क्या है
Employee Provident Fund (EPF)
PF का फुल फॉर्म Provident Fund है, इसे EPF भी कहते हैं, EPF का फुल फॉर्म Employees Provident Fund होता है जिसे हिन्दी में कर्मचारी भविष्य निधि कहा जाता है
कर्मचारी भविष्य निधि (EPF)एक तरह की बचत योजना या निवेश है जिसे कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम,1952 के तहत शुरू किया गया था। और इसका प्रशासन और प्रबंधन केंद्रीय न्यासी बोर्ड द्वारा किया जाता है EPF का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को बचत के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि उनके द्वारा की गई बचत का उपयोग वह रिटायर्मेंट के बाद कर सकें।
कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) को EPFO (Employee Provident Fund Organization) द्वारा पोषित (Maintain) किया जाता है | कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम,1952 (EPF ACT 1952) के नियमानुसार वह कंपनी जिसके अंतर्गत 20 या 20 से ज्यादा कर्मचारी हैं, तो उसका पंजीकरण EPFO (Employee Provident Fund Organization) में होना अनिवार्य होता है।
PF कितने % कटता है?
कर्मचारी भविष्य निधि या EPF एक फण्ड है जिसमें मासिक आधार पर कर्मचारी के वेतन का 12% जमा किया जाता है है और इतनी ही राशि कंपनी द्वारा भी जमा की जाती है अर्थात कर्मचारी के कुल मासिक वेतन के 24% के बराबर की राशि कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) में जमा होती है जिसे रिटायर्मेंट के बाद कर्मचारी निकाल सकते हैं
क्या सभी को PF लेना अनिवार्य है?
वर्तमान में जिन कंपनी में 20 या 20 सेअधिक कर्मचारी हैं उनको EPF देना अनिवार्य है और जिन कर्मचारियों की सैलरी 15 हजार या उससे कम है उनके लिए PF अनिवार्य होता है और 15 हजार से अधिक सैलरी वाले कर्मचारी अपनी इच्छा अनुसार PF ले भी सकते है या नहीं भी ले सकते हैं।
कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) के फायदे
- epf में 12% निवेश कर्मचारी द्वारा और इतना ही कंपनी द्वारा किया जाता है अर्थात आपके द्वारा किया गया निवेश सीधे – सीधे दो गुना हो जाता है।
- PF की धनराशि पर ब्याज भी अधिक (7 से 10 %) मिलता है यह ब्याज प्रतिवर्ष निर्धारित होता है
- PF के द्वारा रिटायर्मेंट के बाद भी कर्मचारियों के पास उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए उनके पर धनराशि उपलब्ध हो जाती है।